लाॅक डाउन का फायदा उठा रहे है खनन माफिया अवैध खनन में पकड़ी गई जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्राली
संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर 11/04/2020
सिद्धौर बाराबंकी। लाॅक डाउन के आड़ मे खनन माफिया हुवे सक्रिय। क्षेत्र मे रात के अंधेरे मे होता है अवेध खनन पुलिस आपने काम निपटाकर गहरी नीद मे सो जाती है खनन माफिया प्रशासन का लाखों रुपये का लगा रहे है चूना । मामला असंद्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धौर चैकी पुलिस द्वारा बीती रात अवैध खनन करती एक जेसीबी मशीन, तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर सीज कर दिया। जबकि जेसीबी व ट्रैक्टर चला रहे हो दो चालकों को गिरफ्तार कर लिया। बीती रात थाना असंद्रा क्षेत्र के भोलागंज मुजरे कन्हवापुर के पास खेत में अवैध खनन कर जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी ढो रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची असंद्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धौर चैकी प्रभारी रविंद्र यादव हमराही सिपाही अमित कुमार मोहम्मद राशिद रामबदन शर्मा शिवराम यादव के साथ मौके पर पहुंचे जहां पुलिस को देख जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्राली चला रहे चालक भाग खड़े हुए। जिनमें से जेसीबी चालक अर्जुन पुत्र महादेव निवासी मुबारकपुर थाना सफदरगंज व ट्रैक्टर चालक कालूराम पुत्र मिजाजी लाल थाना नौगांव जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। जेसीबी मशीन व तीन ट्रैक्टर ट्रालियो को सीज कर दिया है।
संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

