छे साल की मासूम के साथ मुंह काला किया।

मसौली बाराबंकी। घर की छत पर जानवरों को चारा खिलाते समय में कस्बे के एक मोहल्ले के एक नाबालिग लडके ने एक छे साल की मासूम के साथ मुंह काला किया। पीड़ित मासूम के पिता ने जैदपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर मोहल्ले के ही एक पंद्रह वर्षीय बालक पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल जारी है।
मामला नगर पंचायत जैदपुर के कस्बे के एक मोहल्ले का है। जहां दो दिन पूर्व शाम चार बजे परिवार के सभी लोग घर में नीचे मौजूद थे। और छत पर जानवरों को चरा खिलाते समय एक पंद्रह वर्षीय बालक ने अपने घर के सामने रहने वाली एक छे वर्षीय मासूम को बहलाकर अपनी छत पर बुला कर जबरन उसके के साथ दुराचार किया। जिसके चलते मासूम की हालत बिगड़ी देख परिवार के लोग उसे बाराबंकी उपचार हेतु ले गये। जहां मामले की पूरी तरह जानकारी हुयी। जिसकी शिकायत पिता द्वारा जैदपुर थाने में करने पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया मामला संज्ञान में है। आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल जारी है।

Don`t copy text!