इस्लामनगर/बदायूं – थाना क्षेत्र में आधा दर्जन बदमाशों ने बीती रात 2:00 बजे किसान के घर पर धाबा बोल दिया और लूटपाट करते समय मकान स्वामी किसान की पीट पीट कर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह जब लोगों को जानकारी हुई तो गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आगे की जांच में जुट गई है।
इस्लामनगर थाना के गांव अल्लैहपुर मढ़ैया में बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे आधा दर्जन बदमाश किसान महेश के घर में घुस गए और पूरे परिवार को बंधक बना लिया। और घर में लूटपाट करने लगे । विरोध करने पर बदमाशों ने किसान महेश को पीट-पीटकर मार डाला। किसान महेश (35) मूलरूप से बहजोई थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। अल्लैहपुर मढ़ैया में उनकी ननिहाल है। करीब 30 साल पहले उनकी मां महेश और उनके बड़े भाई को लेकर मायके में रहने लगी थी।बृहस्पतिवार की रात महेश अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। तभी रात करीब दो बजे कुछ बदमाश उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने महेश के परिवार को बंधक बना लिया। उनके दो बच्चों को तमंचे के बल पर कब्जे मे करने के बाद घर में लूटपाट शुरू कर दी।किसान की पत्नी ममता से गले में पड़ी हंसली उतरवा ली। कुंडल पाजेब भी लूट लिए। घर में रखे 40 हजार वह भी लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने महेश के ऊपर लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सुबह ममता ने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसी किसान को स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना इस्लामनगर प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच पड़ताल में जुट गए घटना की जानकारी होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी भी घटना स्थल पर पहुंच गए और निरीक्षण किया ।एसएसपी ने बदमाशों की तलाश को पुलिस टीम लगा दी है।
मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

