अग्नि पीड़ित को लेखपाल ने दिया खाद्यान्न सामग्री

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर 11/04/2020

सिद्धौर बाराबंकी। बीते एक दिन पूर्व मे आग लगने से पुरा का पुरा घर का सामान जल कर राख हो गया था। जिसके बाद प्रशासन ने पीड़ित को मदद का। भरोसा दिया था की हर सम्भव मदद दी जायेगी। सिद्धौर आदर्श इंटर कॉलेज के कम्युनिटी किचन सेंटर से राजस्व लेखपाल द्वारा अग्नि पीड़ित परिजन को खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी। थाना कोठी क्षेत्र के सराय मोहोद्दीनपुर निवासी सूरज पुत्र रामदेव के मकान में एक दिन पूर्व आग लग जाने से पूरे घर की सामग्री जल गई थी। हैदरगढ़ तहसीलदार राहुल सिंह के निर्देश पर कम्युनिटी किचन सेंटर पर मौजूद लेखपाल आनंद प्रकाश द्वारा पीड़ित परिजन को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

Don`t copy text!