बिसौली कोतवाली क्षेत्र के पिंदारा गांव में बीते दिनों पहले एक किशोर की निर्मम हत्या कर दी गयी थी जिसको लेकर आज मृतक किशोर के परिजनों से सपा प्रतिनिधि मंडल मिलने पहुंचा है

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद बदायूं बिसौली कोतवाली क्षेत्र का है जहां पिंदारा गांव का रहने वाला एक किशोर 24 मई को ईरिक्शा लेकर घर से निकला था इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा वहीं 4 दिन बाद अरिल नदी के पास लापता किशोर का नरकंकाल एक युवक के निशान देही पर मिला था वही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार पर जेल भेज दिया वही आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का प्रतिनिधिमंडल मृतक किशोर के परिजनों से मिलने पहुंचा है वहीं सपा टीम में रमेश प्रजापति पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला अध्यक्ष आशीष यादव विधायक हिमांशु यादव एवं विशेष आमंत्रित सदस्य राकेश प्रजापति में परिजनों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी और पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिलाने की मांग की साथ ही बताया कि पूरी रिपोर्ट तैयार कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी वहीं जो भी संभावित मदद हो सकती है वह समाजवादी पार्टी द्वारा की जाएगी

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!