ट्रैक्टर मय डोलो करहा पकड़कर किया सीज,

सूरतगंज बाराबंकी। कृषि योग्य भूमि पर अपने वाहन से समतलीकरण का कार्य करना अन्नदाता किसान को भारी पड़ गया।
जानकारी के मुताबिक थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में एक किसान अपने ट्रैक्टर व डोलो करहा से खेत की खंती समतल कर रहा था। तभी पुलिस को भनक लगी और टीम के साथ पहुंचकर किसान के दोनों ट्रैक्टरों को पकड़कर कब्जे में ले लिया। इसकी शिकायत रमवापुर निवासी किसान असलम पुत्र पुत्तन ने पुलिस अधीक्षक से की है। आरोप है कि लालपुर करौता चौंकी प्रभारी हरिप्रसाद उपाध्याय ने पुरानी रंजिश के कारण ट्रैक्टर मय डोलो व ड्राइवरों को पकड़कर कब्जे में ले लिया। उसके बाद दोनो ड्राइवरों को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारा पीटा। इसकी जानकारी जब ट्रैक्टर स्वामी को हुई तो वह चौकी पर दरोगा से मिलने पहुंचा। जिसके बाद चौकी प्रभारी द्वारा उसको धमकी दी गईं कि तुमने तो पुलिस के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है इसलिए तुम्हारे ट्रैक्टरों का अवैध खनन में चालान किया जायेगा। जो इच्छा हो कर सकते हो। गौरतलब हो कि कुछ महीने पूर्व एक मामले शिकायतकर्ता द्वारा चौकी प्रभारी के विरुद्ध कोर्ट से मुकदमा दर्ज कराया था। उसी की रंजिश से पुलिस द्वारा किसान को परेशान किया जा रहा है। लोगों की माने तो कृषि योग्य भूमि का समतलीकरण कार्य करना किसी भी प्रकार से अपराध की श्रेणी मे नही आता है। फिर भी बेवजह किसान को परेशान किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह से दूरभाष पर बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांचकर कार्यवाही की जायेगी।
वही चौकी प्रभारी हरिप्रसाद उपाध्याय से बात चीत करने पर मामले को निराधार कहते हुए कहा गया हमारा किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी या पुरानी रंजिश नहीं है अगर कोई गलत करते हुए पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ जरूर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Don`t copy text!