हाइटेंशन तार गर्मी की तपिश नही झेल पा रहे है आये दिन तार टूटने से गायब रहने वाली बिजली का दंश उपभोक्ता झेल रहे है।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। भीषण गर्मी मे वर्षो पूर्व खींचे गये हाइटेंशन तार गर्मी की तपिश नही झेल पा रहे है आये दिन तार टूटने से गायब रहने वाली बिजली का दंश उपभोक्ता झेल रहे है। बीती रात्रि ग्राम देवकलिया के निकट तार टूटने से एक बाग़ मे आग गयी।
बताते चले कि बीती रात्रि कस्बा शहादतगंज जाने वाली 11 हजार हाइटेंशन लाइन के तार ग्राम देवकलिया मे शिवशंकर वर्मा की बाग़ मे टूटने से एकाएक आग लग गयी जिससे अफरतफरी मच गयी गनीमत रही हवा नही चल रही थी और बाग़ मे पड़े सूखे पत्ते तक ही आग सिमित रही। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग को बुझाया।
( एबीसी केबिल बनी उपभोक्ताओं के लिए परेशानी)
कस्बा सहादतगंज मे विगत पुराने तारों को बदल कर डाली गयी एबीसी केबिल विद्युत आपूर्ति का भार नही झेल पा रही हे हर दिन केबिल जल जाने से कस्बा वासी पुरी पुरी रात्रि भीषण गर्मी झेलने को मजबूर है बताते चले कि एक सप्ताह पूर्व पूरे कस्बे मे पुराने खम्भो को बदलने के साथ साथ एबीसी केबिल डाली गयी है लेकिन जब से केबिल पड़ा है तब से हर दिन केबिल जल रहा है कस्बे वासी भीषण गर्मी मे रात्रि गुजरने को मजबूर हो रहे है।

