अयोध्या लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद का बाराबंकी में कार्यकर्ताओं ने क्या स्वागत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बारावंकी । अयोध्या लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद आज बाराबंकी पहुंचे और बाराबंकी जनपद के सफदरगंज में सपा नेता ज्ञान सिंह यादव के आवास पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान काफी संख्या में सपाई वहां पर मौजूद थे ।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद से जब जेड प्लस सुरक्षा की मांग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से भी कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि हमको कैसा खतरा हम कहां खतरे में पैदा हुए खतरा किसी और को है। फिर भी जब दोबारा उनसे पूछा गया कि पार्टी भी यह बात कह रही है तो उन्होंने कहा कि सुरक्षा देना सरकार का काम है।खतरा है या नही वह अलग बात है।सरकार का काम सुरक्षा और सम्मान देना है। और उसके पास अनेक एजेंसियां हैं कि उसको जानना चाहिए कि किसको खतरा है और किसको नहीं।और हमारे पास लाखो की संख्या में जनता का आशीर्वाद है।वही इंडिया गठबंधन से प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा देश के सामने मंहगाई, बेरोजगारी,संविधान बचाने जैसे अन्य मुद्दे है।उसपर हमे ध्यान देना है।
वही स्पीकर के सवाल पर उन्होंने कहा जो बातें गुप्त होती हैं। उन्हें बताई नहीं जाती और रणनीति हमारी जो भी है वह बाद में खुलकर सामने आएगी। वही अयोध्या से चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कहा की अयोध्या की जनता के साथ जो भी गलत हुआ है चाहे उनके सैकड़ो साल पुराने घर गिराने का मामला हो या मुआवजा न मिलने का मामला हो यानी जो भी मामले हो वह पूरी तरीके से उनकी इच्छा और उम्मीद पर खरे उतरेंगे जो उजड़े हैं उनको बसाएंगे।करोड़ों की जमीन लेकर मुआवजा नही दिया गया उनको मुआवजा दिलाएंगे। और प्रभु श्री राम की जो मर्यादा है जिसको बीजेपी वालों ने तोड़ा है उसको पूरे देश में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की मर्यादा को कायम करूंगा।
आपको बता दें की गठबंधन से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने अयोध्या लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी लल्लू सिंह को हराया है और यह इंडिया गठबंधन की बड़ी जीत मानी जा रही है।

Don`t copy text!