कोलहाई जच्चा बच्चा केंद्र पर प्रसव के नाम पर स्वास्थ्य कार्यकत्री द्वारा ₹2000 वसूले जाने का वीडियो वायरल
मुकीम अहमद अंसारी
पीड़िता की भतीजी ने आरोपी स्वास्थ्य कार्यकत्री के विरुद्ध पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र
सहसवान। सामुदायिक उप स्वास्थ्य जच्चा बच्चा केंद्र कोलहाई पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा प्रसव के नाम पर की जा रही धन उगाई का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा रविवार को प्रसव को आई एक महिला से प्रसव के नाम पर उसकी भतीजी से स्वास्थ्य कार्यकत्री ने बहला फुसलाकर ₹2000 सुविधा शुल्क के नाम पर वसूल लिए जब मामले की जानकारी ग्राम की एक परिजन युवती को हुई तो उसने स्वास्थ्य कार्यकत्री से पैसे वापस करने की गुहार की जिस पर दोनों पक्षों में जमकर गाली गलौज हुई गाली गलौज का प्रदर्शन मोबाइल में कैद हो गया उपरोक्त मामला तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इधर उपरोक्त युवती ने थाना मुजरिया में आरोपी स्वास्थ्य कार्यकत्री के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम सगराय निवासी काजल पत्नी गोस्वामी को परिजन प्रसब के लिए उप स्वास्थ्य जच्चा बच्चा केंद्र कोलहाई पर लेकर पहुंचे जहां काजल ने स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया ।प्रसव कराने से पूर्व जच्चा बच्चा केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कार्यकत्री ममता यादव ने प्रसूता के साथ गई उसकी भतीजी मुस्कान से बहला फुसला कर सुविधा शुल्क के नाम पर ₹2000 की ले लिए पैसे वसूले जाने की जानकारी जैसे ही ग्राम कोलहाई में रह रही उसकी परिजन सविता पत्नी विनोद तत्काल जच्चा बच्चा केंद्र पहुंच गई जहां उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकत्री से सुविधा शुल्क के नाम पर दिए गए ₹2000 वापस देने को कहा जिस पर स्वास्थ्य कार्यकत्री ममता यादव भड़क गई और उसने गाली गलौज प्रारंभ कर दी जिस पर दोनों पक्षों में जमकर गाली गलौज काफी देर तक होती रही किसी प्रत्यक्षदर्शी ने उपरोक्त घटनाक्रम मोबाइल में कैद कर वीडियो बना ली जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जब दोनों पक्षों में तकरार हो रही थी तो उसे समय काफी भीड़ उप स्वास्थ्य केंद्र पर एकत्रित हो गई दोनों पक्षो ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी मौके पर पहुंचे कुछ संबंध लोगों के समझाने पर दोनों पक्ष शांत हो गए घटनाक्रम की चर्चा क्षेत्र में जोरों से चल रही है इधर- प्रसव को महिला की परिवरीजन सविता पत्नी विनोद ने थाना मुजरिया में आरोपी स्वास्थ्य कार्यकत्री के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाने की मांग की है।
बताया जाता है की उप स्वास्थ्य केंद्र कोलहाई पर प्रसव के नाम पर स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा तीमदारों से की जा रही धन उगाई को लेकर आए दिन विवाद होते रहते हैं लोगों का आरोप है की स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा प्रसव के नाम पर जमकर धन उगाई की जा रही है जिसको लेकर आए दिन झगड़ा फसाद होते रहते हैं स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा जमकर की जा रही धनउगाई की जानकारी पीड़ितों के परिवार जनों द्वारा अधिकारियों को भी दी गई है परंतु उन्होंने कार्रवाई के नाम पर मोन साध लिया है जिसकी क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है इस बाबत चिकित्सा अधीक्षक से पक्ष लेने का प्रयास मोबाइल पर किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।
रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

