बुलेट मोटरसाइकिल देना वधू पक्ष ने नहीं किया स्वीकार तो बार पक्ष ने शादी करने से किया इनकार दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। रिश्ता तय होने के बाद बारात की स्वागत तैयारी में लगे वधू पक्ष को जब बर पक्ष ने दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल देने की जब मांग रखी तो वधू पक्ष ने असमर्थता प्रकट कर दी जिस पर नाराज बर पक्ष ने बारात लाने से ही इनकार कर दिया तथा रिश्ता तोड़ दिया पीड़ित वधू पक्ष ने बार पक्ष के लोगों को कई बार रिश्तेदारों को लेकर समझौता करने का प्रयास किया परंतु असफलता हाथ लगी जिस पर युवती के पिता ने थाना उसावा में दो भाइयों के विरुद्ध दहेज प्रतिशत अधिनियम की धाराओं में अपराध पंजीकृत कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है:|

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम भवन नगला निवासी चरण सिंह पुत्र हरभान ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी ग्राम महमदीपुर थाना कायमगंज जनपद फतेहगढ़ निवासी संजीव कुमार पुत्र रामौतार के साथ उपरोक्त ग्राम के ही बिचौलिया सत्यपाल पुत्र मंगली प्रसाद के द्वारा रिश्ता तय कराया गया था रिश्ता तय करते समय बर पक्ष के लोगों ने ₹500000 खर्च करने की मांग रखी जिस पर स्वीकार कर लिया गया 125000 शादी रोके जाने के समय खर्च हुए 375000 गोद भराई के समय खर्च हुए शादी में तय की गई पूरी रकम बर पक्ष के लोगों को दे दी गई जिस पर बर पक्ष के लोगों की सहमति के बाद 10 मँई अक्षय तृतीया वर्ष 2024 को शादी की तिथि तय हुई शादी की तिथि तय होने के उपरांत सभी रिश्तेदारों को शादी के निमंत्रण पत्र बांट दिए गए हलवाई, टेंट व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं का भुगतान कर दिया गया बर पक्ष द्वारा अचानक शादी में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की गई जिस पर प्रार्थी ने देने से असमर्थता प्रकट की तो बर पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया पर पक्ष द्वारा शादी से इनकार करने के योगदान प्रार्थी ने कई बार पक्ष के घर पहुंच कर रिश्तेदारों को एकत्रित करते हुए उन्हें समझाने का प्रयास किया परंतु बरपक्ष की एक ही मांग बुलेट मोटरसाइकिल अगर नहीं दोगे तो हम बारात लेकर नहीं आएंगे यह कहते हुए उपरोक्त लोगों ने रिश्ता करने से इनकार कर दिया ।
युवती के पिता चरण सिंह ने संजीव कुमार, प्रवीण कुमार पुत्रगण रामौवतार दोनों भाइयों के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध की धारा 3/4 में अपराध पंजीकृत कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है ।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!