जब धाएं धाएं की आवाजों से गूंज उठा तहसील परिसर आवाजो को सुनकर अफसर कर्मचारी मौके पर दौड़े, रजिस्टार कानूनगो ने अग्निशमन यंत्र से जैसे तैसे आग बुझाई

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान । तहसील परिसर में बुधवार को अपराह्न 3:40 पर जब अचानक धायं धायं की आवाजे आनी शुरू हो गई आवाज़ सुनकर तहसील परिसर में अधिकारी कर्मचारी के अलावा परिसर में मौजूद ग्रामीण अंचल से आए ग्रामीण भयभीत होकर यह जानने का प्रयास करते रहे की धाएं धाएं की आवाज़े कहां से आ रही हैं पता चला तहसीलदार के न्यायालय के पास स्थापित राजकीय नलकूप के पीछे लगे हुए विद्युत मीटर ओवरलोडिंग के चलते अचानक जल उठे जिसके कारण परिसर में धाएं धायं की आवाजों से पुरा तहसील परिसर दहल उठा तहसीलदार भी स्टाफ कर्मचारियों के साथ मौके पर दौड़े तब रजिस्टार कानूनगो ने अग्निशमन यंत्र लेकर जैसे तैसे आग पर काबू पाया तब लोगों के दिलों की धड़कनें कम हुई ।

जानकारी के मुताबिक तहसील परिसर में तहसीलदार न्यायालय के बगल राजकीय नलकूप के मुख्य द्वार के पीछे दो विद्युत मीटर लगे हुए थे बताया जाता है बुधवार को समय 3:40 पर अत्यधिक विद्युत लोड के चलते उपरोक्त दोनों विद्युत मीटर में अचानक आग लग गई आग लगते ही दोनों विद्युत मीटर से धायं धायं की अवाज आने लगी तहसील परिसर में आवाज को सुनकर कार्यालय में बैठे अधिकारी कर्मचारी अधीनस्थ के अलावा ग्रामीण अंचलों से आए ग्रामीण कार्यालय से बाहर आ गए तथा एक दूसरे से यह पूछने लगे कि यह आवाजे कहां से आ रही हैं इसी बीच तहसीलदार शर्मनानंद भी मौके पर पहुंच गए तो देखा राजकीय नलकूप के मुख्य द्वार के पीछे लगे दो विद्युत मीटर में तेज लपटों के साथ आग लगी हुई है आग पर कैसे काबू पाया जाए इस पर अधीनस्थ कर्मचारी आपस में विचार विमर्श करने लगे तो कोई विद्युत उप संस्थान को फोन करने लगा तो कोई विद्युत लाइन मैन तो कोई विद्युत इलेक्ट्रीशियन को बुलाने के लिए मोबाइल पर जुट गया इसी बीच रजिस्टार कानूनगो रियाजुद्दीन तहसील के कंप्यूटर रूम में रखे हुए अग्निशमन यंत्र को उठाकर जैसे तैसे मौके पर लेकर पहुंच गए तथा अग्निशमन यंत्र से गैस छोड़ी तो आंग का प्रभाव कम हुआ तथा गैस पुरे तहसील परिसर में भर जाने से धुंआ धुंआ ही दिखाई देने लगा आग का गुबार तो 15/20 मिनट बाद शांत हो गया परंतु वह विद्युत मीटर में लगी आग पर चर्चा का विषय छोड़ गया।
जानकार सूत्रों का कहना है की तहसील परिसर में ओवरलोडिंग के चलते विद्युत मीटरो में अचानक आग लगी थी काश अगर ओवरलोडिंग ना होती तो शायद विद्युत मीटर में आग नहीं लगती और ना तहसील परिसर में धायं धायं की आवाजे सुनाई देती बारहाल अचानक लगी आग से निपटने में तहसील के अधिकारी व कर्मचारी कितने मुस्तैद है इसकी चर्चा परिसर में होती रही।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!