एटा ~ थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता बड़ी सफलता, चेकिंग के दौरान एक फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, कूटरचित फर्जी परिचय पत्र बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पर गठित टीम द्वारा दिनांक 22.06.2024 को समय करीब 22.45 बजे सैनिक पड़ाव एटा से मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान एक फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक कूटरचित फर्जी परिचय पत्र जिस पर उत्तर प्रदेश पुलिस इंस्पेक्टर, विजिलेंस लिखा हुआ है, बरामद हुआ है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 261/24 धारा 420, 467, 468, 471 भादंवि पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य बिंदु
1. अभियुक्त् विशाल राजपूत अपना फर्जी परिचय पत्र दिखाकर पद की धौंस जमाकर अपने अधिकारियों का हवाला देकर जनता के सीधे साधे आम लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे ठगने का अपराध कारित करता था।
2. अभियुक्त फर्जी पत्रकार बन ढकेल, रेहड़ी लगाने वालों और छोटे दुकानदारों को डरा धमकाकर रुपए वसूलने या निशुल्क सामान लेने का कार्य करता था।
3. अभियुक्त द्वारा पूर्व में भी प्रदेश स्तरीय शासन प्रशासन के उच्चाधिकारियों को अपना परिचय एक पत्रकार के रुप देकर उनसे असंवैधानिक कार्य कार्य हेतु दबाव बनाया जाता रहा।

