मकान मे दिन दहाड़े घुसे अज्ञात चोर,लाकर मे रखी दो लाख की जेवरात गायब

जैदपुर बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव की घनी आबादी के बींच स्थित एक मकान मे दिन दहाड़े घुसे अज्ञात चोर ने अलमारी का ताला खोलकर लाकर मे रखी दो लाख की जेवरात गायब कर दी। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने घटना के खुलासे को लेकर डाग स्कावायड का सहारा लिया लेकिन पुलिस कोई तह नही पहुंच सकी।
रविवार की दोपहर ग्राम बड़ागांव निवासी साकिर अली पुत्र साबिर अली की पत्नी मसौली सटटी बाजार गयी थी तथा साकिर अली नियामतपुर गाव मे स्थित बाग़ मे था घर पर बड़े भाई की पत्नी व बुजुर्ग दादी मौजूद थी जो दोनो लोग पड़ोस मे गयी थी करीब पोने दो बजे जब बड़े भाई की पत्नी घर वापस आयी तो एक युवक घर से बाहर निकलता मिला पूछने पर बताया कि साकिर से मिलने आये थे और धक्का देकर फरार हो गया बुरी तरह से डरी बड़े भाई की पत्नी ने शोर तो मचाया लेकिन मुह से आवाज नही निकली तोड़ी देर बाद जब पड़ोस मे स्थित अपनी दादी एव चचेरे ससुर से बताया तो देखा कि साकिर के कमरे मे रखी अलमारी खुली हुई थी सारा सामान बिखरा पड़ा था घर पहुंची साकिर की पत्नी ने पति को सूचना देते जेवरात देखे तो करीब 17 ग्राम सोने एव 3 सौ ग्राम चांदी के जेवरात गायब थे। सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, उपनिरीक्षक अभय गुप्ता ने सभी पहलुओं की जांच करते हुए डाग स्कावायड बुलाकर जांच की लेकिन किसी तह तक नही पहुंच सकी।

Don`t copy text!