बिसौली। ब्लाक के सभागार में वृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हुई। इस दौरान ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य सहित अधिकारियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों पर मंथन किया।
ब्लॉक सभागार में आहूत बैठक में ब्लॉक प्रमुख सरला दिवाकर के अलावा ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान ग्राम प्रधानों सहित अन्यों ने क्षेत्र के विकास के प्रस्ताव पारित किए। इस दौरान ब्लाक प्रमुख ग्राम प्रधान बीडीसी सदस्य सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों पर मंथन किया। ब्लाक सभागार में आहूत बैठक में ब्लाक प्रमुख सरला दिवाकर, बीडीओ नितिन कुमार के अलावा निवृतमान ब्लाक प्रमुख अमित पाठक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वाष्णेय, सनवीर पाल, सुमित पाठक, रामवीर सिंह, पंकज चौहान एवं ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान ग्राम प्रधानों सहित अन्यों ने क्षेत्र में विकास को प्रस्ताव के पत्र दिए। वहीं इसके अलावा एडीओ पंचायत धनंजय सक्सेना सहित कई ब्लाक के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान ब्लाक प्रमुख ने बताया कि बैठक शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।
रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

