न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ जिला कारागार व बालिका संरक्षण गृह का किया गया औचक निरीक्षण-
बाराबंकी माननीय जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ जिला कारागार व बालिका संरक्षण गृह का किया गया औचक निरीक्षण-
आज दिनांक 29.06.2024 को माननीय जिला न्यायाधीश बाराबंकी श्री दिनेश चन्द्र, जिलाधिकारी बाराबंकी श्री सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रुप से पुलिस बल के साथ जिला कारागार बाराबंकी व बालिका संरक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कैदियों/संवासिनियों की पेशी हेतु बने वीडियों कान्फ्रेसिंग रुम का निरीक्षण किया गया तथा कैम्पस में लगे सीसीटीवी फुटेज की क्रास चेकिंग की गई। कैदियों/संवासिनियों के मुलाकातियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश के उपरान्त जिला कारागार मे निरुद्घ टॉप-10 अपराधियों के मुलाकात से सम्बन्धी अभिलेखों को चेक किया गया। तत्पश्चात कन्ट्रोल रुम, बैरकों, मेस, जेल परिसर अस्पताल आदि का भी निरीक्षण किया गया। तदोपरांत कैदियों/संवासिनियों की समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

