मसौली बाराबंकी। होमगार्ड विभाग मे मसौली कांम्पनी मे होमगार्ड के पद पर तैनात किया सीताराम गुप्ता की अधिकतम आयु वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को अंगवस्त्र एव प्रतीकचिन्ह देकर विदाई दी गयी।
सफदरगंज प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह मे सेवानिवृति होमगार्ड के कार्यो की सराहना करते हुए पुलिस एंव होमगार्ड विभाग के साथियो ने दीर्घायु की कामना की। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि इनके साथ कार्य करने के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला। हर सरकारी कर्मी के जीवन में यह क्षण आता है। सभी सरकारी कर्मी को कभी न कभी सेवानिवृत होना है। वहीं सेवानिवृत्त सीताराम गुप्ता ने कहा कि अपने कार्य काल के दौरान हमें भी काफी कुछ सीखने को मिला। यह तो परंपरा है कि 60 साल के बाद हर किसी को सेवानिवृत्त होना है। इस दौरान सेवानिवृति सीताराम गुप्ता को , फूल माला, बुके, शॉल, अंग वस्त्र ,घडी, छाता , राम चरित मनस,टार्च आदि देकर सम्मानित किया गया।
इस मौक़े पर चौकी प्रभारी रामपुर अर्जून सिंह भदौरिया उपनिरीक्षक लक्ष्मीकान्त सोनकर, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र राम,राज कुमार यादव, पीसी राम प्रताप सिंह, सेवा निवृत्ति पीसी राम प्रकाश वर्मा, एच जी कमलेश कुमार वर्मा सहित साथीगण उपस्थित रहें।
Related Posts

