नाबालिक लड़की लापता । लड़की की मां ने गांव के ही युवक पर लगाया आरोप

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। ज़ैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है। जहां की निवासी एक महिला ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीते 25 जून की सुबह करीब 5 बजे उसकी 15 वर्ष की पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई।

जिसकी काफी खोज बिन की गई। लेकिन कोई जानकारी नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि उसके पति के मोबाइल से गांव के ही एक युवक से बातचीत हुई थी। इसके बाद सुबह से वह भी गांव में नहीं है जिसके चलते उन्होंने बताया कि अब तो युवक की उसकी लड़की को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। जिसमें गांव के ही कुछ अन्य लोगों द्वारा सहयोग किया गया। उन्होंने बताया कि उसकी पुत्री जाते समय घर में रखे हुए 14000 रुपए नगद अपने साथ लेकर गई है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आज मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

Don`t copy text!