बैंक से पैसा निकालने गये युवक की मोटरसाइकिल दिन दहाड़े गायब हो जाने से लोगों में दहशत

बाराबंकी। ग्रामीण बैंक से पैसा निकालने गये युवक की मोटरसाइकिल दिन दहाड़े गायब हो जाने से लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। पीड़ित ने थाना जैदपुर में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
मामला जैदपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के मोहल्ला चमरहिया के पास स्थित ग्रामीण बैंक के सामने का जहां वसीनगर के नसरूद्दीन पुत्र कमरूद्दीन की मोटर साइकिल यूपी 32 जे यूं 3613 सूपर लेकर उसका बैंक में पैसा निकालने आया था पैसा निकाल वापस पहूंचा तो जिस जगह मोटर साइकिल खड़ी की थी वहां से गायब देख उसके होश उड़ गये ‌पीड़ित द्वारा इस घटना की शिकायत जैदपुर पुलिस से करने पर पुलिस द्वारा जांच पडताड शुरू कर दी गयी है।

Don`t copy text!