अमरीका के चुनावी सर्वेक्षण में बाइडन, ट्रम्प से आगे, क्या कोरोना बिगाड़ देगा ट्रम्प का खेल

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अमरीका के एक टीवी चैनल द्वारा कराए गए चुनावी सर्वेक्षण के अनुसार डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन, वर्तमान राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को हरा देंगे।
सीएनएन टीवी चैनल ने अपने ताज़ा सर्वेक्षण के हवाले से बताया है कि जो बाइडन को राष्ट्रपति के रूप में देखने वालों की संख्या उन लोगों से ज़्यादा है जो वर्तमान राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं। सीएनएन के इस सर्वेक्षण के हवाले से टीकाकारों का कहना है कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव से डेमोक्रेटिक पार्टी के एक अन्य प्रत्याशी बर्नी सेंडर्ज़ के हट जाने से जो बाइडन को काफ़ी फ़ायदा हुआ है। सेंडर्ज़ ने गत बुधवार को घोषणा की थी कि वे आगामी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से हट रहे हैं।

उनकी इस घोषणा के बाद वर्तमान राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सेंडर्ज़ के समर्थकों से कहा थ कि वे रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ जाएं। जो बाइडन, हाल ही में अलास्का राज्य में होने वाले अंतर्दलीय चुनाव में भी अपने प्रतिस्पर्धियों से जीत चुके हैं। उन्हें अलास्का में 55 दशलमव तीन प्रतिशत वोट मिले थे। अमरीका के क़ानून के अनुसार जो भी प्रत्याशी 1,991 डेलीगेट वोट हासिल कर ले, वह अपने दल की ओर से राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बन सकता है।

Don`t copy text!