टीआरसी लाॅ काॅलेज में आयोजित हुई कार्यशाला एवं वितरित किये गये स्मार्टफोन

बाराबंकी। दिनांक 02 जुलाई, 2024 दिन मंगलवार को टीआरसी लाॅ काॅलेज में लीगल रिसर्च में एआई की भूमिका पर एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्य वक्ता श्री अरुण कुमार पाण्डेय क्षेत्रीय प्रबन्धक एससीसी के द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया जिसमें कि उनके द्वारा विभिन्न न्यायालयों के द्वारा पारित निर्णय को आॅनलाइन किस प्रकार एससीसी पोर्टल पर खोजा एवं पढ़ा जा सकता है। साथ ही साथ किसी भी निर्णय को खोजने हेतु आॅनलाइन टूल्स किस प्रकार सहायता करते हैं इस पर भी प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान छात्र एवं छात्राओं ने मुख्य वक्ता से अपने प्रश्नों का समाधान भी प्राप्त किया।
कार्यशाला के उपरान्त स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत नोडल अधिकारी डा. अश्वनी कुमार गुप्ता के द्वारा पात्र छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया।
इस अवसर पर विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता, शैक्षणिक समन्वयक डा. दीपमाला श्रीवास्तव, हरिशंकर सिंह तथा विधि महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं, विधि संकाय के प्रवक्ता, उपस्थित रहे।

Don`t copy text!