अब दिव्यांगजनों को जिले में ही मिलेंगे रेलवे रियायती कार्ड

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ : जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल, इज्जतनगर बरेली के अन्तर्गत आने वाले समस्त दिव्यांगजनो को रेलवे यात्रा में रियायत हेतु रेलवे पास आवेदन पत्र जमा करने एवं रेलवे पास प्राप्त करने हेतु रेलवे मण्डल बरेली नही जाना पडेगा।
उन्होंने बताया कि अब जनपद के किसी भी दिव्यांगजन को रेलवे पास हेतु जनपद के स्टेशन/जंक्शन में तैनात वाणिज्य अधीक्षक के कार्यालय से आवेदन कर रेलवे पास को प्राप्त कर सकते है।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!