मसौली बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या रेलवे मार्ग पर स्थित बजहा गांव के निकट एक 34 वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी मृतक अर्धविक्षिप्त बताया जा रहा है जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुरुवार की भोर शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने देखा कि रेलवे लाइन के किनारे एक क्षत विक्षत युवक का शव पड़ा है ग्रामीणों ने सफदरगंज पुलिस को सूचना दी मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन शिनाख्त न होने पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक अर्धविक्षिप्त था जो केवल लाल रंग का गमछा बांध रखा था।
Related Posts

