जनपद बाराबंकी तहसील रामसनेहीघाट अंतर्गत ग्राम पिथूर पुर के रहने वाली शिवकली सिंह पत्नी स्वर्गीय श्याम बहादुर सिंह ने आरोप लगाया है कि रास्ता न होने की वजह से आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना का शिकार होता है और बताया कि बारिश अगर हल्की सी भी हो जाती है तो रास्ते में बहुत अधिक पानी भर जाता है जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में वह लोगों को रास्ता पार करने में बहुत सारी दिक्कतें होती हैं जिससे प्रधान व सेक्रेटरी से जब रास्ते के बारे में बात की गई तो प्रधान ग्रामीणों से अभद्रता से बात करते हैं और कहते हैं कि जो कुछ करना हो कर लीजिए इसलिए सभी अधिकारियों या कर्मचारियों से हमारा निवेदन है कि जल्द से जल्द इस रास्ते की समस्या का हल निकाला जाए ग्रामीण लोग इधर-उधर न्याय के लिए दौड़ रहे हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है अब देखना यह है कि ऐसे भ्रष्ट ग्राम प्रधान प्रवेश लोहार पर क्या कोई ठोस कदम उठाया जाता है कि नहीं

