उप जिलाधिकारी ने किया कंपोजिट विद्यालय नकढुरु का निरीक्षण ग्रामीणों की शिकायत से नाराज होकर अध्यापकों की जमकर लगाई क्लास

पटियाली। सोमवार को अचानक उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह कंपोजिट विद्यालय नकढुरु पहुंचे तो विद्यालय का नजारा देखकर भौचक्के रह गए,विद्यालय में कार्यरत छः शिक्षकों के सापेक्ष मात्र दो ही सहायक अध्यापक सचिन शर्मा,विवेक कुमार विद्यालय में मौजूद मिले तथा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जयवीर सिंह छुट्टी पर पाए गए,बाकी के सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार यादव,गौरव कुमार एवं विनोद कुमार शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले ग्रामीणों ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षक कभी-कभी ही विद्यालय आते हैं उसके बाद भी हस्ताक्षर करके चले जाते हैं ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद नाराज उपजिलाधिकारी ने लेट आने वाले अध्यापकों सहित अन्य विद्यालय स्टाफ की जमकर क्लास लगाई तथा बच्चों की शिक्षा के प्रति खिलवाड़ पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।विद्यालय निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 124 छात्रों के सापेक्ष मात्र 60 बच्चे मौजूद मिले छात्र उपस्थिति बढ़ाने को निर्देश दिए।अग्रिम कार्यवाही हेतु निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है।

 

Don`t copy text!