कार एव बाईक के बीच हुई जोरदार टक्कर , साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल

मसौली बाराबंकी। शहावपुर नहर पुल पर कार एव बाईक के बीच हुई जोरदार टक्कर के दौरान आयी एक साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया । साईकिल सवार की हालत देख कार चालक कार छोड़कर भाग निकला सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने घायलों को ऐम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी मकान नम्बर 5/264 ओमकार वर्मा मोटरसाइकिल से बाराबंकी की ओर जा रहे थे तभी सामने से तेज रफ्तार मे आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी इस दौरान साइकिल सवार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहसराय निवासी सुरेंद्र वर्मा पुत्र राम दुलारे मे भी चपेट मे आ गया जिससे साइकिल सवार सुरेंद्र वर्मा की गंभीर चोटे आयी है साईकिल सवार की हालत देखकर कार चालक कार छोड़ कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने पहुंचकर घायलों को ऐम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ।

Don`t copy text!