मसौली बाराबंकी। कस्बा बांसा मे सोमवार को पहली मोहर्रम को अलम का जुलुस अक़ीदत एव शांति महौल मे निकाला गया इस दौरान इमाम हुसैन के सैकड़ो अक़ीदतमन्दो ने या हुसैन या हुसैन की सदाए लगा रहे थे।
बताते चले कि मोहर्रम का चांद निकलते ही क्षेत्र मे ढोल एव तासे की आवाज के साथ साथ या हुसैन या हुसैन की सदाए सुनने लगी है सोमवार को कस्बा बांसा मे सैकड़ो अकीदत मंदो ने जुलुस निकाल कर सैय्यद अब्दुर्रज्जाक शाह के आस्ताने से झंडा लाकर जुलुस का समापन किया। इस मौक़े पर मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद कलीम मोo रफी मोहम्मद अखलाक सरफुद्दीन हाफ़िज़ रमजान अली हाफ़िज़ इमरान आदि लोग मौजूद रहे। जुलुस के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही जिसको लेकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
Related Posts

