पर्यावरण के संरक्षण हेतु इको क्लब की ओर से छात्राओं को पेड़ पौधों के बाबत बाकायदा पौधशालाओं का भ्रमण करा कर दी गई जानकारी
शमीम अंसारी बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स
राजकीय बालिका इंटर कालेज आलापुर की प्रधानाचार्या अनुपमा उपाध्याय एवं इको क्लब प्रभारी प्रवक्ता मोनिका के नेतृत्व में छात्राओं ने किया पौधशालाओं का भ्रमण
आलापुर अम्बेडकरनगर — प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण जागरूकता, जल संरक्षण, सफाई एवं स्वास्थ्य विषयक, कौशल विकास के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में इको क्लब का गठन करके छात्राओं में बेहतर समझ विकसित करने हेतु 2 जुलाई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक संबंधित गतिविधियों का तिथि वार आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर अंबेडकर नगर में प्रधानाचार्या अनुपमा उपाध्याय एवं इको क्लब प्रभारी प्रवक्ता मोनिका के नेतृत्व में इको क्लब की छात्राओं ने ब्रह्मपुरी नर्सरी रामनगर एवं वन विभाग की नर्सरी चहोड़ा शाहपुर का भ्रमण कराते हुए इको क्लब प्रभारी मोनिका ने ग्रीनहाउस इफेक्ट, ओजोन परत, अम्ल वर्षा, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, इलेक्ट्रॉनिक कचरा आदि के विषय में बेहतर समझ विकसित करने हेतु छात्राओं को पौधशालाओं में विस्तार पूर्वक सभी वृक्षों के द्वारा होने वाले नफा-नुकसान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। इस बाबत प्रधानाचार्या अनुपमा उपाध्याय एवं इको क्लब प्रभारी मोनिका ने बताया की शासन द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुसार तिथि वार आयोजन कर छात्राओं को विविध गतिविधियों से अवगत कराने के लिए कराया गया प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम।शमीम अंसारी बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स

