बी ई ओ ने की एआरपी के साथ बैठक। एआरपी टीम ने काली पट्टी बांध कर किया बैठक में प्रतिभाग।
मुकीम अहमद अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स
सहसवान। निपुण भारत मिशन के तहत ए आर पी की बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक की निपुण कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में एआरपी टीम ने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों का समर्थन करते हुए हाथ पर काली पट्टी बांधकर बैठक में प्रतिभाग किया।
खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने ब्लॉक संसाधन केंद्र कौलहाई पर एआरपी की मासिक समीक्षा बैठक में निपुण भारत मिशन की कार्ययोजना पर चर्चा की।
ब्लॉक को आगामी फरवरी तक पूर्णतया निपुण बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई जिसमे एआरपी के गोद लिए विद्यालयों और संकुल शिक्षकों के विद्यालयों को अक्टूबर माह में निपुण बनाने का टारगेट निश्चित किया गया।
विद्यालयों में शैक्षिक सपोर्ट के दौरान गुणवत्ता परक शिक्षा पर शिक्षकों को मोटिवेट करने की बात कही गई। बी ई ओ द्वारा स्कूलों में शिक्षकों द्वारा निपुण योजना के अनुसार बाल वाटिका से कक्षा 1 और 2 पर विशेष ध्यान देने का जोर दिया।
बैठक में ब्लॉक के सभी एआरपी शिक्षकों की मांगों के समर्थन में ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में हाथ पर काली पट्टी बांध कर रहे।
इस अवसर पर एआरपी राजन यादव,ओमप्रकाश,जमील अहमद,सोमेंद्र कुमार,खालिद कुरैशी उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स

