आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत ज्यादा से ज्यादा वादों का करें निस्तारण : जनपद न्यायाधीश

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी , 09 जुलाई को पंकज कुमार सिंह माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी महोदय की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित-13.07.2024 के सफल आयोजन हेतु अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश संवर्ग के न्यायिक अधिकारीगण, अपर जिलाधिकारी, एवम पुलिस विभाग के अधिकारी के साथ विभिन्न प्रकृति के दीवानी वादों एव शमनीय अपराधिक वादों को नियत करके निस्तारित कराये जाने के क्रम में बैठक आहूत की गई।
उक्त बैठक में श्री पंकज कुमार सिंह माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी द्वारा बताया कि उपस्थित अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु ज्यादा से ज्यादा विभिन्न प्रकीर्ण वादों, विभिन्न अधिनियमों के निस्तारण योग्य वादों, आर्बिट्रेशन वाद तथा परक्राम्य लिखत अधिनियम के अधिकाधिक वादों का निस्तारण करने के लिए बल दिया गया। लोक अदालत बैठक में सुझाव दिया गया कि पीठासीन अधिकारीगण अपने अपने न्यायालयों में निस्तारण योग्य सभी प्रकृति के वादों के लिए संबंधित को नोटिस जारी करें तथा नजारत अनुभाग से एवं आवश्यकतानुसार पुलिस विभाग को सम्मन एवं नोटिसों के शत प्रतिशत तामीला राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व कराने हेतु भी निर्देशित करें, क्योकि जितने ज्यादा से सम्मन निर्गत किये जायेगे तो ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत किया जा सकेगा।
इसके अतिरिक्त आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व दिनांक-10.07.2024 से 12.07.2024 तक पिटी अफेन्स की विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में किया जा रहा है जिसमें सुलह के योग्य वादों का निस्तारण भी किया जायेगा।

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!