सातवीं मोहर्रम का जुलूस फजलुर्रहमान पार्क से बड़े ही अक़ीदत व एहतेराम के साथ निकाला गया।
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी:- सातवीं मोहर्रम का जुलूस मोहर्रम कमेटी अहले सुन्नत के अध्यक्ष ताज़ बाबा राईन तथा कमेटी के समस्त पदाधिकारी सहित जुलूस के वालिंटियर की मौजदगी में बड़े ही एहतेराम और सौहार्दपूर्वक निकाला गया ।जुलूस शहर की फजलुर्रहमान पार्क से निकाला गया! अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन को याद करते हुए अलम के साथ ढ़ोल बजाते हुए या हुसैन की सदाएं लगाते हुए लोग मंजिले मुकाम की ओर बढ़ते रहें ।कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उसामा अंसारी ने बताया की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई गाईड लाइन के तहत जुलूस पुरे सौहार्द के साथ निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन को याद करते हुए लोगों ने ताजिया अलम को उठाकर इमाम हुसैन की याद ताज़ा करते हुए दिखे वही लोग हजरत इमाम हुसैन की शहादत नोहे ख्वानी की । जुलूस में बड़ी संख्या में लोग ढ़ोल व ताशे के साथ बेगमगंज कर्बला की ओर बढ़ रहे थे कई स्थानों पर जुलूस का लोगों ने स्वागत किया। इस दरमियान हिन्दू मुस्लिम भाईचारा देखने को मिला! लोगो ने जगह, जगह खिचड़ा व सबील, बिरयानी, बिस्कुट ठंडे पानी का वितरण किया। हजारों हजार की संख्या में लोगों का जज्बाए अकीकत देखने को मिला! जुलूस में फजलुर्रहमान से सट्टी बाजार घंटाघर, धनोखर,से होते हुए निबलेट तिराहा बेगमगंज कर्बला पंहुचा। एसडीएम नवाबगंज विजय कुमार द्विवेदी, सीओ सिटी जगत राम कनोजिया, नगर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी, सिटी चौकी इंचार्ज अजय कुमार पांडे व बड़ी संख्या में पुलिस बल सहित बड़े ही सतकर्ता के साथ जुलूस में मौजूद रहे। इस मौके पर मोहर्रम कमेटी अहले सुन्नत के संरक्षक शुएब राईन, इरफ़ान कुरैशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी उसामा अंसारी, महामंत्री आसिफ एडवोकेट, मंत्री सलमान उर्फ़ सल्लू ,कोषाध्यक्ष रईस अंसारी, हबीबुल्ला
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

