कैलाशपुरी आश्रम के लापता महन्त के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पता न चलने पर रविवार को दर्जनों जूना आखाडा के संत एव महन्त के अनुयायियों ने आश्रम पहुंच कर रोष व्यक्त किया।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुश्कीनगर स्थित कैलाशपुरी आश्रम के लापता महन्त के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पता न चलने पर रविवार को दर्जनों जूना आखाडा के संत एव महन्त के अनुयायियों ने आश्रम पहुंच कर रोष व्यक्त किया।
रविवार को बड़ी संख्या में महंत कौशल पुरी के प्रशंसकों, ग्रामीणों और साधु-संतों ने पुलिस की कारवाही पर असंतोष व्यक्त किया। महंत मणिमहेश्वर शिव मंदिर देवपुर पारा के महंत मनोहरपुरी बाबा, हरिद्वार के महंत राजपुरी महाराज, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बाराबंकी के महंत अनिलपुरी महाराज, बाराबंकी भवनियापुर मठ के महंत मुकुंदपुरी महाराज आश्रम पर पहुंच कर पुलिस कार्यवाही पर असंतोष जताते हुए महंत कौशलपुरी की बरामदगी की मांग की है।
महंत मनोहरपुरी महाराज ने कहा कि हम जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर संतों की सुरक्षा की मांग करेंगे। महंत श्री राजपुरी जी महाराज ने कहा कि तीन दिन गुजरने के बावजूद महंत कौशलपुरी जी महाराज का कोई अतापता नहीं चला। आश्रम में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किए गए। महंत मुकुंदपुरी जी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हम संतों के संरक्षक हैं। हम संतों की असुरक्षा को लेकर सीएम से भेंट करेंगे। संत-महात्माओं ने पुलिस अधिकारी सुधीर कुमार सिंह से तत्काल खुलासा करने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत, ग्रामीण, श्रद्धालु मौजूद थे।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

