उमस भरी गर्मी, सीने पर हाथ और लबों पर या हुसैन की सदाओं के साथ सुपुर्दे खाक हुए ताज़िए
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
जैदपुर बाराबंकी। मोहर्रम की दस तारीख सुबह से ही कस्बे के हर मोहल्ले से हुसैन हुसैन की सदाओं के साथ छोटे ताजिये का जुलूस बहुत अकीदत व एहतेराम के साथ निकालकर गार तक पहुंचा।

जबकि बडापूरा महमूदपुर अहिरान अली अकबर कटरा,मोलवी कटरा जेल महल कांशीराम कालोनी बंजारनपुर कालोनी कटरा बडी बाजार से बड़े ताजियों का जुलूस ऊंट घोड़े डंका बैंड बाजे अलम के साथ लोगों का हुजूम नौहे ख्वानी व सीना जनी करते हुये निकाला गया। सबीले हसैनी के मद्देनजर कस्बे के विभिन्न इलाकों में स्टाल लगाकर शरबत बूंदी खुजुर जरदा बिरयानी खीर चने मटर चाय काफी पानी सब्जी पुड़ी सहित विभिन्न प्रकार के पकवान का वितरण किया गया। इसी क्रम में रफीक हसन सरकारे हुसैनी मीर ऐनुल हसन चिकना महल का जुलूस निकला जिसमे ताजिया ताबूत अलम जुनजना के साथ भारी तदाद में लोग मातम व नौहा ख्वानी करते निकले। जबकि बडी सरकार में मजलिस सोज ख्वानी ,सलाम के बाद जुलूस निकाला गया। गढ़ी कदीम इमाम बाडे से जूलूस निकाला। बाद नमाजे मगरिब अंजुमने हुसैनिया का जुलूस निकला। जबकि मशाल का जुलूस भी निकाला गया। जिसमें कशीर तादाद में लोगों की भीड़ मौजूद रहीं। इस अवसर पर सुरक्षा के मद्देनजर सीओ सदर सुमित त्रिपाठी थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह कस्बा इंचार्ज रनवीर सिंह दरोगा हलीम बाबू अलोक कुमार,एस आई राकेश कुमार जयनारायण दीवान अरविंद्र यादव शैलेन्द्र कुमार रितुराज गुफरान खान सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा । राजस्व प्रशासन नायब तहसीलदार प्रियंका शुक्ला। जैदपुर लेखपाल पंकज मिश्रा वा समाजसेवी पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद जैदपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष मिस्बाह नेता । शमीम अंसारी मामून अंसारी। मास्टर इसराइल। शौकत अंसारी।हुसैन एकराम शाहे आलम अली नामदार शहवार हुसैन तैयब जावेद रिजवी शहाबुद्दीन सिद्दीकी आजमी रिजवी गुलफाम सहित भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद थी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन रियाज ने कहा कि हमारे कस्बे में आपसी भाईचारे के साथ सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर हर पर्व मनाते हैं ये बात किसी से छूपी नहीं है। और इस प्रेम को कभी किसी की नजर भी नहीं लग सकती। वहीं लगातार दस दिनों रातों दिन मेहनत कर सुरक्षा की जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम देने वाली थाना जैदपुर पुलिस टीम को हर जुलूसों के शांन्ति पुर्वक निपटाने में सफलता को देखते हुये शुक्रिया अदा करते हुये बधाई का पात्र बताया है।
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

