दलित के खेत में जबरन वृक्षारोपण करने से रोकने पर दलित एवं उसके परिजनों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
कार से बचाने पहुंचे भाई की कार में रखें लैपटॉप तीन सोने की अंगूठी व मोबाइल लेकर हमलावर हुए फरार
पिता पुत्रों सहित चार लोगों के विरुद्ध अनुसूचित उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज

सहसवान। मामला थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम मदारपुर का है जहां एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति की कृषि भूमि पर ग्राम के ही एक दबंग प्रभावशाली व्यक्ति ने अपने पुत्रों के साथ ग्राम में मनाई जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम को बढ़ावा देते हुए अनुसूचित जाति के व्यक्ति के खेत में ही जबरन वृक्षों को लगाना शुरू कर दिया खेत स्वामी ने मौके पर पहुंचकर दबंग से ऐसा न करने को कहा तो उन्होंने मारपीट प्रारंभ कर दी मामले की जानकारी खेत स्वामी ने अपने भाई को दी जो मौके पर कार से पहुंच गया तो हमलाबरौ ने खेत स्वामी उसके भाई तथा पुत्र को लाठी डंडों एवं घातक हथियारों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना का वीडियो भी बनाया गया है हमलावर जब इस पर भी शांत नहीं हुए तो हमलावरो ने कार को भी प्रहार करके क्षतिग्रस्त कर दिया तथा कार में रखें लैपटॉप तीन सोने की अंगूठी तथा मोबाइल को भी अपने साथ ले गए गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देहगवा भेजा गया है जहां हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया घटना की रिपोर्ट पीड़ित खेत स्वामी ने चार लोगों के विरुद्ध थाना जरीफ नगर में अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम मदारपुर निवासी संजय वाल्मीकि पुत्र हरी चरन ने बताया कि उसके खेत पर ग्राम के ही दबंग प्रभावशाली जाति के रामरहीस पुत्र अनेगी अवैध रूप से कब्जा करना चाहता है ग्राम में वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय पर चल रहा था काफी तादाद में लोग एकत्रित थे कि किसी बीच राम रईस ने अपने परिवार वालों के साथ पौधों को लेकर मेरे खेत में जबरन लगाना प्रारंभ कर दिया जैसे ही जानकारी मुझे मिली मैं अपने चाचा राम प्रकाश के साथ मौके पर पहुंचा मैंने ऐसा न करने के लिए राम रईस को रोका तो राम रईस ने गाली गलौज प्रारंभ कर दी तथा धमकी दी कि तू यहां से चला जा नहीं तो जान से मार दूंगा मैंने मामले की जानकारी अपने भाई रोहित को दी जो सहसवान जेवर एवं सामान गिरवी रखने के लिए कार द्वारा जा रहा था वह वैसे ही तुरंत लौटकर खेत पर आ गया उसके आते ही हमलावर राम रईस उसके पुत्र पुष्पेंद्र, अरविंद ,धर्मेंद्र पुत्र राम रईस ने हम लोगों को लाठी डंडों से दौड़ा-दौड़ा का मारपीट प्रारंभ कर दी घटना का पूरा वीडियो बनाया गया है जो हमारे पास साक्ष्य बतौर मौजूद है हमलावर पर जब इस पर भी शांत नहीं हुए तो उन्होंने जाते-जाते लाठी डंडों से भाई की कार संख्या डीएलँ 4c ए यू 4226 को भी क्षतिग्रस्त कर दिया तथा कार में रखें लैपटॉप मोबाइल के अलावा तीन सोने की अंगूठी भी हमलावर लूट ले गए गंभीर रूप से घायल होने पर तीनों लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देहगवा ले जाया गया प्रथम उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया संजय वाल्मीकि के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 193 भारतीय न्यायिक संहिता धारा 115 ,324(4) 303 (2)352 351(3)3(2)va की धाराओं में राम रईस पुत्र अनेगी पुष्पेंद्र ,अरविंद ,धर्मेंद्र , पुत्र राम रईस के विरुद्ध नामजड़ रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी हैl
पीड़ित संजय वाल्मीकि ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी उसके भाइयों ने ही की थी जो 14 जुलाई को ग्राम में ही हुई थी उसका भाई रोहित टेंट हाउस के पेमेंट करने के उद्देश्य जेवर गिरवी रखने के लिए सहसवान जौहरी के यहां गिरवी रखने जा रहा था जो जानकारी मिलने पर वापस आ गया हमलावर कार में रखा हुआ जेवर इत्यादि समान भी लूट ले गए।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

