थाना अलापुर पुलिस ने नकली नोटों के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार जिनके पास से एक वैगनआर कार,6400 रूपये हुए बरामद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद तीनों युवकों को जेल भेज दिया है
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है पुलिस नें नकली नोटों की सप्लाई करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है पुलिस नें आरोपियों के पास से नकली नोट बरामद किये है वहीं मामले में पुलिस अन्य दो लोगों की तलाश कर रही है
बदायूं जिले की अलापुर थाना पुलिस को सूचना मिली की नकली नोटों की सप्लाई करने वाले लोग एक बैंगनआर कार में हैं औऱ कस्बा म्याऊं के गौतरा मोड़ पर खड़े हैं सूचना के आधार पर तुरंत पुलिस नें कार्यवाही करते हुये बैंगनआर कार सहित तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया पुलिस नें मामले में सख्ती से पूँछताछ शुरू की तो उन्होंने बताया की कुछ दिन पहले हम सभी दिल्ली गये वंहा उनकी मुलाकात हरिद्वार के रहने वाले शख्स से हुई थी वह नकली नोटों को बेचता था हम सभी नें मिलकर तीस हजार रुपये में उससे एक लाख रुपये के नकली नोट ले लिये औऱ नोटों को बराबर बांट लिया उसके बाद बाजार में जाकर सभी नें अपनें अपनें हिस्से के नोटों को खर्च कर दिया पुलिस नें तीनों आरोपियों के पास से 64 सौ रुपये के नकली नोट बरामद किये हैं एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव नें बताया की यह तीनों एक लाख रुपये के नकली नोट लेकर आये थे इन लोगों नें क्षेत्र में नकली नोटों को चलन में डाल दिया है यह तीनों आरोपी अलापुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले है तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

