पुलिस ने कई वाहनों का किया चालान व सीज डीएम व एसपी ने लाॅक डाउन को सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

बाराबंकी। देश मे लाँक डाउन को प्रधानमंत्री ने 19 दिनो के लिये बढ़ाने के आदेश दिये है 14 तारीख सुबह 10 बजे राष्ट्र के नाम सम्बोधित करते हुवे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा की अभी कोरोना पुरी तरह खत्म नही हुवा है इसलिये आप लोगो को अपने घरों में रहकर कोरोना जैसी महामारी को हराना है इधर लाॅक डाउन की अवधि बढ़ते ही पुलिस भी हरकत में गई जनपद भर में चैकसी बढ़ा दी गई है। वहां से आने जाने वाले वाहनो को रोककर पूछताछ कर रही है बेवजह घुमने वालो पर कार्यवाही करते हुवे कई छोटे बड़े वाहनो का चालान किया जा रहा है। शहर के निबलेट तिराहा, छाया चैराहा, धनोखर तालाब, घंटाघर, पटेल तिराहा, रेलवे स्टेशन, पीर बटवान के पास पुलिस टीम ने लोगो से अपील की आप लोग लाॅक डाउन का पालन करें अगर किसी ने इसका उल्लंघन किया तो उस पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। पुलिस ने यहां पर वाहनो से सड़कों पर तफरी करने निकले लोगो की कई गाड़ियों को पकड़कर सीज किया गया है। निबलेट तिराहे पर शाम पाँच बजे वहाँ से एक लड़की स्कुटी से गुजरी तो महिला दरोगा ने उससे सड़क पर निकलने का कारण पुछा तो वह सही उत्तर ना दे सकी तो महिला दरोगा ने उसकी स्कुटी का चालान कर दिया यही हाल छाया चैराहे पर भी देखा गया जहाँ पर भारी पुलिस के जवान तैनात थे वहाँ आने जाने वाहनो को रोककर पूछताछ की जा रही है। जो लोग दवा या जरूरी सामान लेने निकले है तो उन लोगों को जाने दिया गया। बाकी लोगों की गाड़ियों का चालान सीज कर दिया। लाॅक डाउन बढ़ाने की खबर आते ही जिलाधिकारी डाक्टर आदर्श कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक डाक्टर अरविन्द चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले भर मे लाँक डाउन के पालन करने के लिये सख्ती की गई। बाराबंकीलखनऊ सीमा पर भी चैबीसों घंटो वाहन चेकिग अभियान मे तेजी आई है यहाँ पर मेडिकल कैम्प भी लगाया गया है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेश पर आज से 19 दिनो के लिये जनपद भर मे लाँक डाउन बढ़ा दिया गया है। इसलिए आप लोग अपने अपने घरो से बाहर ना निकले। पुलिस अधीक्षक ने लाँक डाउन का सख्ती से पालन करने के लिये कड़े कदम उठाये गये है। एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियो को आदेश दिए की आप अपने क्षेत्रों की निगरानी रखे और लाँक डाउन को पुरी तरह लागू करे। उन्होंने ये भी कहा की अगर कोई भी सड़क पर बेवजह घूमता मिले तो उस पर सख्त कार्यवाही करके मुझे अवगत कराये।

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

 

 

Don`t copy text!