विभिन्न थानो से 8 आरोपी व 160 लीटर कच्ची शराब बरामद

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जनपद के सभी थाना अध्यक्षों ने अवेध शराब के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इस दौरान पुलिस ने 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 160 लीटर अवेध कच्ची शराब व 6 शराब बनाने के उपकरण बरामद कर भारी मात्रा मे लहन नष्ट किया गया है। पुलिस ने इन सभी आरौपियो के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ड़ा अरविन्द चतुर्वेदी की सख्ती के चलते थाना कुर्सी पुलिस ने 70 लीटर अवेध शराब के साथ दो अभियुक्त मनीष कंजड व दीपक को गिरफ्तार किया है। वहीं राम नगर में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शराब माफिया रामहरख, प्रवेश कुमार निवासीगण ग्राम परसिया के अलावा अमर निषाद निवासी गणेशपुर के पास से भी 50 लीटर कच्ची शराब बरामद किया है। जैदपुर मे भी पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ रामविलास पासी को धरदबौचा। थाना कोठी मे भी विधाराम के पास से पुलिस ने 10 लीटर नाजायज शराब बरामद किया। दरियाबाद पुलिस ने भी मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मो. वसीम निवासी मो. छीपी के पास से 10 लीटर कच्ची शराब पकड़ी है। पुलिस ने इन सभी आरौपियो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है

।शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!