लॉकडाउन में सामाजिक दूरी व ऑनलाइन शिक्षा महत्त्वपूर्ण
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट
Related Posts
बाराबंकी । नगर क्षेत्र के लखपेड़ाबाग स्थित जीनियस वेलफेयर एन्ड एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित जीनियस कोचिंग संस्थान द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर जन जागरण की मुहिम में लोगों को सामाजिक दूरी बनाये रखने की आवश्यकता और इसके फायदों के बारे में बताया। कोचिंग में शिक्षारत सभी प्रतियोगियों से भी संचालन कमेटी लगातार संपर्क बनाए है। जिसमें सभी छात्रों से घर में रहकर पढ़ाई जारी रखने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे है। ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने का प्रबंध भी किया गया है। शुक्रवार को संस्थान की तरफ से कोरोना की लड़ाई के योद्धाओं को मास्क, ग्लब्स, सेनेटाइजर व आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण सामाजिक दूरी को प्रमुखता देते हुए किया गया। इस मौके पर कोंचिंग संचालक प्रशांत वर्मा, संतोष यादव, केपी नामदेव, विशम्भर दयाल वर्मा, आलोक मिश्रा व कुछ स्थानीय समाजसेवीजन उपस्थित रहे।कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

