दिल्ली तक बज रहा जनपद बाराबंकी का डंका

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। जी हां जनपद बाराबंकी के एक परिवार जो सफदरगंज, जनपद बाराबंकी के रहने वाले है लॉकडाउन के चलते दिल्ली में फंस गए है व अपने गृह जनपद नही आ पाए और उनके पास राशन आदि की समस्या उत्पन्न हो गयी और दिल्ली में बैठी महिला के द्वारा प्रदीप सारंग जी से वार्ता करके मदद मांगी गई और सारंगी के द्वारा उस महिला की मदद करने के लिए फेसबुक पर एक पोस्ट किया जिसका संज्ञान एडवोकेट नितेश मिश्रा के द्वारा लेते हुए तत्काल दिल्ली में भाजपा के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को दूरभाष एवं ट्विटर के माध्यम से अवगत कराया गया जिस पर बग्गा जी के द्वारा शीघ्र ही मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया और इसके कुछ ही समय बाद जनपद बाराबंकी की महिला को दिल्ली स्थित उनके निवास पर 10 दिवस का राशन और अन्य आवश्यक सामग्री भी पहुंचा दी गई। जनपद बाराबंकी के लिए यह बहुत ही सम्मान की बात है की अपने जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदों में रहने वाले जनपद के निवासियों की मदद करने के लिए भी हाथ आगे आ रहे हैं।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!