रानी शांति देवी सिटी इंटरनेशनल स्कूल की बाराबंकी शाखा में अल्फा पद्धति पर आधारित टाउन हॉल का आयोजन

नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

राम सनेही घाट/बाराबंकी।:- रानी शांति देवी सिटी इंटरनेशनल स्कूल की बाराबंकी शाखा में 27 जुलाई 2024 को अल्फा पद्धति पर आधारित टाउन हॉल का आयोजन किया गया, जिसमे बच्चों ने अपने ज्ञान का प्रदर्शन हैंड्स ऑन मैटेरियल, पोर्ट फोलियो, चार्ट मॉडल और प्रयोगात्मक कार्यों के माध्यम से किया। इस अवसर के साक्षी बने अभिभावकों एवं बाह्य आगंतुकों ने इस नवीन शिक्षण पद्धति लाने के लिए विद्यालय की संचालिका डॉ सुनीता गाँधी और प्रधानाचार्या श्रीमती बिट्टो अग्रवाल की सराहना की। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए हेडमास्टर सौरभ दीक्षित ने शिक्षक आशीष मिश्रा, जितेंद्र सिंह, नम्रता, रिंकी, अंजली, आमरीन, निम्मी, सौम्या, श्वेता और सविता सहित सभी शिक्षक – शिक्षिकाओ की प्रशंसा की, साथ ही सागर सक्सेना, अनिल मिश्रा सहित सभी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!