तहसील क्षेत्र के गांव नौली हरनाथपुर के ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सोपा

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव नौली हरनाथपुर के ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को नौली हरनाथपुर गांव के ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता पी. के. सागर को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया है कि सन 2016 से दिसौलीगंज गांव के फीडर से नौली हरनाथपुर, जुलेहपुर, बाकरपुर, पलई, बेहटरा, भमोरी गांव जुड़े हुए है। विगत दो दिनों से मई एवं बसई गांव के लोग दिसौलीगंज गांव के फीडर से बिजली जुड़वाना चाहते हैं। दिसौलीगंज फीडर पर पहले से ही ओवरलोड की समस्या चल रही है, अगर इन गांवों को जोड़ा जाता है तो किसानों को और ज्यादा परेशानी होगी। पहले से ही नदी पार के बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव सदरपुर, सूरजपुर, धनौली, गुधनी, फतेहनगला गांव गलत तरीके से जुड़े हुए है। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के अवैध रूप से जुड़े हुए गांव को हटाया जाए और कोई भी अतिरिक्त गांव दिसौलीगंज फीडर न जोड़ा जाए। इस अवसर पर दिगंबर सिंह यादव ग्राम प्रधान नौली, राजीव कुमार सिंह ग्राम प्रधान बाकरपुर, रणजीत सिंह पलई, रोहित शर्मा नौली, अनिल भटानी, संजीव, रोहतास, राजेश आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!