सेवानिवृत्त नलकूप चालक ने संबंधित लिपिक पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव हरदासपुर निवासी सेवानिवृत्त नलकूप चालक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि संबंधित लिपिक उसके फंड, बीमा आदि का पैसा निकलवाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा है।
ग्राम हरदासपुर के रहने वाले महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वह सिंचाई विभाग में नलकूप चालक के पद पर कार्यरत थे। जनवरी 2024 में सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद फंड बीमा ग्रेच्युटी आदि का पैसा निकलवाने के लिए लगातार सिंचाई विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि सिंचाई विभाग के पटल बाबू ने पैसा निकलवाने के लिए 7% रिश्वत मांग रहा है। जब पीड़ित ने रिश्वत देने से इंकार कर दिया, तो पैसा निकालने में आनाकानी कर रहा है। जबकि अन्य साथियों का सबका पैसा निकाल दिया गया है। पीड़ित ने जिले के उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायती पत्र भी दिए है, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई है।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!