किसानों एवं व्यापारियों ने मंडी परिषद द्वारा गेट पास शुल्क अधिक लिए जाने के संबंध में क्षेत्रीय विधायक से मिलकर समस्या का निदान करने की अपील की है

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। किसानों एवं व्यापारियों ने मंडी परिषद द्वारा गेट पास शुल्क अधिक लिए जाने के संबंध में क्षेत्रीय विधायक से मिलकर समस्या का निदान कराने की अपील की है।
रविवार को क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या के आवास पर पहुंचकर व्यापारियों एवं किसानों ने मंडी सचिव पर गेट पास के नाम पर अधिक शुल्क वसूलने का आरोप लगाया। श्री मौर्या ने व्यापारियों व किसान भाइयों को आश्वासन दिया कि उनकी जो मांगे हैं मंडी निदेशक से बात कर सुलझा ली जाएगी। इस अवसर पर दुर्गेश वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय, घनश्याम माहेश्वरी, राहुल सिंह, सन्नूपाल, भैरो प्रसाद मौर्य, अजय पाल शिवनेश, शैलेंद्र कुमार, बृजेश शर्मा, जयपाल सिंह, अनुज कुमार, सलीम, मनीष कुमार, तस्लीम, सोनू शर्मा, शिवम, राकेश आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!