नगर में विद्युत उपभोक्ताओं टंकी रोड पर परेशानी का सबब बनी बिजली की जर्जर विद्युत लाइनों से सोमवार को निजात मिल गई

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। नगर के विद्युत उपभोक्ताओं को टंकी रोड पर परेशानी का सबब बनी बिजली की जर्जर विद्युत लाइनों से सोमवार को निजात मिल गई। खुले तारों के स्थान पर केबल डाली गई है। जेई मौ. मियां कुरैशी ने बताया टंकी रोड स्थित विद्युत लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। इस भीषण गर्मी में लाइन में अक्सर फाल्ट होते रहते थे। फाल्ट होते ही इलाके की बिजली गुल हो जाती और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आमजन की समस्या को देखते हुए अधिशासी अभियंता पी. के. सागर के प्रयासों से पुरानी जर्जर लाइन को बदलकर नई एबीसी लाइन डाली जा रही है। इस दौरान एसडीओ प्रथम रामगोपाल राठौर, जेई मौ. मियां कुरैशी, कमलेश कुमार, अनिल यादव, अमन यादव आदि उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!