मुख्तार अहमद मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष ने किया पौधारोपण
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
जैदपुर बाराबंकी/उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए पर्यावरण महोत्सव के अंतर्गत एक पौधा मां के नाम अभियान को लेकर सोमवार को नगर पंचायत जैदपुर में मुख्तार अहमद मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टियों द्वारा एवं समाजसेवियो द्वारा मदरसा जामिया अरबिया नुरुल उलूम के बाहर पौधों का रोपण कर प्राकृतिक सुंदरता एवं इसकी हरियाली को अधिक उजागर बनाए रखने का अहद किया अपने एक संबोधन में मुख्तार अहमद मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष /मुख्य ट्रस्टी मोहम्मद आलम ने कहा कि वृक्षों से हमें जीवन जीने के लिए वायु ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है जो कि हम सबके लिए बहुत ही उपयोगी है इसलिए हम सब का कर्तव्य बनता है कि प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए हर साल पौधों का रोपण किया जाए अपने एक संबोधन में समाजसेवी पूर्व चेयरमैन कस्बा जैदपुर जियाउर्रहमान अंसारी ने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत ही अहम योगदान है वृक्ष लगाए धरती को सुंदर बनाएं जीवन को स्वस्थ बनाएं इस मौके पर मुख्तार अहमद मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष/ मुख्य ट्रस्टी मोहम्मद आलम पूर्व चेयरमैन जियाउर्रममान अंसारी ट्रस्ट के ट्रस्टी जावेद आलम ट्रस्टी मोहम्मद सलमान मदरसे के प्रिंसिपल मुफ्ती अजीजुद्दीन, कारी मोहम्मद नसीम, कारी मोहम्मद मलिक, ताज मोहम्मद आदि लोग मौजूद रहे
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

