आशाबहू स्वास्थ्य समिती की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी ने 6 सूत्रीय ज्ञापन मुख्य चिकित्सय अधिकारी को सौंपा आशाबहू स्वास्थ्य समिति इकाई बाराबंकी की मासिक बैठक गांधी भवन देवा रोड में हुई सम्पन्न

नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

23 अगस्त को मनाया जाने वाला आशा सम्मेलन 23 अगस्त को ही मनाया जाये : सुनीता देवी

बाराबंकी। सोमवार, आशाबहू स्वास्थ्य समिति इकाई बाराबंकी की मासिक बैठक गांधी भवन देवा रोड बाराबंकी में सम्पन्न की गयी बैठक की अध्यक्षता समिति की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी ने की। सभी ब्लॉकों से आयी आशा,आशा संगिनी की समस्याओं को सुनने के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा हमारी आशाओं व आशा संगिनी के साथ अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा अब हमारी आशा को प्रत्येक मद का भुगतान किया जाये अब हमारी आशाये फ्री में कार्य नहीं करेंगी। 1 वर्ष से प्रतिदिन आयुष्मान,गोल्डन कार्ड,आना आई०डी० ई-कवच सर्वे का भुगतान नहीं किया जाता है। हमारी सभी आशा,आशा संगिनी को प्रत्येक कार्य दिवस का भुगतान किया जाये। 23 अगस्त को मनाया जाने वाला आशा सम्मेलन 23 अगस्त को ही मनाया जाये। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आशा कलस्टर बैठक में भुगतान पर चर्चा क्यों नहीं की,जाती है जब की आप के द्वारा आदेश भी जारी किया जा चुका है। इसके बाद भी आशा,आशा संगिनी की समस्याओं पर कलस्टर बैठक में चर्चा क्यों नहीं की जाती है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर HWC के अन्तर्गत किया जाने वाला भुगतान आशाओं को नहीं किया गया है। हमारी सभी आशा,आशा संगिनी को राज्य बजट से मिलने वाला भुगतान 1500 रू0 मई. जून,जुलाई 2024 का नहीं किया इस भुगतान को तत्काल कराया जाये।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आशाओं से अवैध वसूली बन्द हो। मुन्नी देवी,रानु कुमारी,जनकी,फातिमा जहां,छाया देवी,अन्जू ट्रेक,राजारानी,रेनू,उमिता,राशी शुक्ला,विमलेश तिवारी,सरलता,मंजू वर्मा,सोमा देवी,पूनम कुमारी,शोभाका, उमा वर्मा,ममता गुप्ता,ऊषा देवी,रामवाली,प्रीती रावत,सोनी सिंह,संगीता देवी,सुनीता देक,रामलली,सुनीता वभ,सुमित्र देवी,मनीषा देवी,मिथलेश कुमारी,मनोज कुम,वाकेश कुमारी, आदि मौजूद रहीं।

नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!