कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में श्री श्याम सेवादार परिवार के द्वारा स्कूल प्रतिशत उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में श्री श्याम सेवादार परिवार के द्वारा जुलाई 2024 में कुल 22 दिन स्कूल खुला, इसमें शत प्रतिशत उपस्थित छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया गया। श्री श्याम सेवादार परिवार के डॉ. गुंजन गुप्ता, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, चितरंजन गुप्ता, पुलकित वार्ष्णेय, गोपाल कृष्ण, डॉ. अनुज वार्ष्णेय एवं पीयूष मुरारी वार्ष्णेय आदि ने विद्यालय आकर जुलाई माह में उपस्थित रहे 80 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया बच्चे सम्मान पाकर बहुत खुश थे। डॉ. गुंजन गुप्ता ने उन बच्चों को भी प्रोत्साहित किया जो किसी कारण वश यह उपस्थित पुरस्कार लेने से वंचित रह जाते हैं। श्री गुंजन ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।चितरंजन गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह इस विद्यालय की बहुत बड़ी विशेषता है कि इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक कोई न कोई नवाचार करते रहते हैं। इस विद्यालय में इसी नवाचार के द्वारा छात्र उपस्थित 80 से 95% के बीच रहती है। इस अवसर पर उन्होंने साउंड सिस्टम हेतु मिक्सर देने की भी घोषणा की, जिससे विद्यालय के साउंड सिस्टम की क्वालिटी और अच्छी हो जाएगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय की सहायक अध्यापक चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, प्रधानाध्यापक कुंवरसेन उपस्थित आदि उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!