समृद्ध जन कल्याण सामाजिक संस्थान (उ०प्र०) के कार्यकर्ताओ ने ग्राम सुल्तानपुर के चौधरीपुरवा में दैनिक कामगारों के परिवारों व अन्य जरूरतमंदो में राशन वितरण किया
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट
हम सब आपकी सेवा में तत्पर है किसी भी सहायता के लिए ,आप हमें फ़ोन कर सहायता प्राप्त करें – अमित सिंह
बाराबंकी । समृद्ध जन कल्याण सामाजिक संस्थान (उ०प्र०) के कार्यकर्ताओं ने ग्राम सुल्तानपुर के चौधरीपुरवा में दैनिक कामगारों के परिवारों व अन्य जरूरतमंदो में राशन वितरण किया । कोरोना संकट के काल मे जहाँ हर आदमी संकट के दौर से गुजर रहा है , वही सबसे ज्यादा परेशान दैनिक कामगार है सारे व्यवसाय ठप्प है, इस संकट की बड़ी घड़ी में लोग परेशान और चिंतित अपने घरों में बैठ कर सरकारी सहयोग की आस लगाए बैठे है , ऐसे भी तमाम क्षेत्र है जहाँ लोगों को एक टाइम का भी भोजन नसीब नही हो रहा है, ऐसे में लोगों को भोजन की व्यवस्था के लिए राशन पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है । समृद्ध जन कल्याण सामाजिक संस्थान (उ०प्र०) के कार्यकर्ताओ ने ग्राम सुल्तानपुर के चौधरीपुरवा मजरे में पहुंचकर दैनिक कामगारों को ढूढ़कर कर उनके परिवारों व अन्य जरूरतमंदों में राशन वितरण किया । संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित सिंह सूर्यवंशी , वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता देवव्रत शर्मा , लखनऊ मडंल सचिव बृजेश रावत , राष्ट्रीय सचिव दीपा सिंह , जिला अध्यक्ष म० संघ खुशबू रावत आदि ने मिलकर कार्यक्रम को सम्पन्न कराया, साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग को बनाये रखने व लोकडॉउन का पालन किये जाने के लाभ बताए ।श्री शर्मा ने संस्था का हेल्पलाइन नम्बर देते हुए कहा कि हम सब आपकी सेवा में तत्पर है किसी भी सहायता के लिए आप हमें फ़ोन कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।ल्याण सामाजिक संस्थान (उ०प्र०) के कार्यकर्ताओ ने ग्राम सुल्तानपुर के चौधरीपुरवा में दैनिक कामगारों के परिवारों व अन्य जरूरतमंदो में राशन वितरण कियाकुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

