रोटरी क्लब बैनर तले राखी बनाओ एवं साजसज्जा प्रतियोगिता में छात्र- छात्रओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली। रोटरी क्लब के बैनर तले राखी बनाओ एवं साजसज्जा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया। और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष संदीप रस्तोगी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वह अपने माता-पिता एवं समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रतियोगिता में प्रतिभाग जरूर करें। जिससे छिपी हुई प्रतिभा के प्रदर्शन का भरपूर मौका मिल सके। इससे पूर्व रोटरी क्लब द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता में राममूर्ति प्रेम शंकर बालिका विद्यालय बिसौली, विद्या मंदिर, प्राथमिक विद्यालय पेगा एवं संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर नन्नेह मुन्ने बच्चो द्वारा लगभग 400 राखी बनाई गई। क्लब के सचिव अरविंद अग्रवाल ने बताया यह सभी राखी सैनिक भाइयों को भेजी जाएंगी। सभी बच्चों द्वारा बड़ी ही मन मोहक राखियां बनाई गई। इस मौके पर अध्यक्ष संदीप रस्तोगी, सचिव अरविन्द अग्रवाल, दिनेश मधु आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल, देवेंद्र सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, टीचर्स हिमानी वार्ष्णेय, उमेश कोली, अर्चना वार्ष्णेय, कुंवरसेन आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

