1942 मे अंग्रेजों को भगाने के लिए कांग्रेस ने आंदोलन शुरू किया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

और आज भी सत्ता पर काबिज अंग्रेजी मानसिकता वाली सरकार से संघर्ष जारी है, वफाती मियां

बदायूं शहर कांग्रेस कार्यालय मोहल्ला कबूलपुरा पर भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया
गया जिसकी अध्यक्षता शहर अध्यक्ष चौधरी वफाती मियां ने की इस मौके पर महान स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र इरफान हुसैन को फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया
गोष्ठी मे वफाती मियां ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज ही के दिन 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैनर तले अंग्रेजों को भगाने के लिए क्रांति का ऐलान किया गया मुंबई के मोवालिया टैंक मैदान से महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से तुरंत भारत छोड़ने को कहा और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे शक्तिशाली आंदोलन की शुरुआत यहाँ से की आंदोलन में शामिल मौलाना अबुल कलाम आजाद सरदार वल्लभभाई पटेल डॉ राजेंद्र प्रसाद जयप्रकाश नारायण पंडित जवाहरलाल नेहरू सहित पूरे देश से 1 लाख लोगों को गिरफ्तार किया गया

देशवासियों से महात्मा गांधी ने आवाहन करते हुए कहा कि मैं आपको एक मंत्र दे रहा हूं आप इसे अपने दिलों में अंकित कर लें और वह मंत्र यह है ,,करो या मरो,,हमें या तो भारत को आज़ाद कराना है या इस प्रयास में मरना है हम अब और गुलाम रहना पसंद नहीं करेंगे

उन्होंने कहा कि सत्य ही टिकेगा बाकी सब समय की धारा में बह जाएगा डरो मत अपने दिल में रहने वाली छोटी सी इस आवाज पर भरोसा रखो इस बात का देशवासियों पर इतना असर हुआ कि पूरे देश में आंदोलन फैल गया और 1947 को देश को आजादी मिली
आज फिर देश में ऐसी सरकार सत्ता पर काबिज हैं जो अंग्रेजी मानसिकता बाली हैं जो उद्योगपतियों का साथ देती हैं और किसानो गरीबों व्यापारियों महिलाओं मजदूरों की आवाज को दबाना चाहती हैं
देश की सारी पूंजी उद्योगपतियों को धीरे-धीरे सौंपना चाहती हैं आज इनके खिलाफ फिर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जी और उनके सहयोगी पार्टियों पुरी निडरता के साथ लड़ रही हैं और राहुल गांधी जी आज फिर वही शब्द दोहरा रहे हैं डरो मत
इस संघर्ष में हम सभी देशवासियों को उनका साथ देना चाहिए
इस मौके पर पीसीसी सदस्य डा रामरतन पटेल कार्यवाहक कमिटी के शहर अपअध्यक्ष मोहाएमएमेड जावेद अली वसीम अली खन रहीस अहमद फारूकीबब्बू बली अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!