हैदरगढ़ वन रेंज में वनमाफियांं का प्रतिबंधित पेड़ो पर चला आरा
शमीम अंसारी बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
हैदरगढ़ रेंज में नहीं थम रहा अवैध कटान का कारोबार, जिम्मेदार मौंन
हैदरगढ़ बाराबंकी। इन दिनों वन विभाग की सख्ती के दावों के बीच एक मनबढ़ वन माफिया ने दिन – में पांच हरे भरे प्रतिबंधित सीशम कैथा के पेड़ों को काटकर धाराशाही कर दिया है। हैरत कि बात है कि वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। एक तरफ प्रदेश सरकार धरा को हरा भरा बनाए रखने के लिए अभियान चलाकर प्रतिवर्ष करोड़ों पौधे रोपित करवाये जाते है। परंतु यहां पर वन माफिया इतने बेखौफ है कि मौका मिलते ही तमाम सख्ती के बावजूद भी हरे- भरे प्रतिबंधित पेड़ों को काटकर धाराशाही कर देते है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वन रेंज हैदरगढ़ के गिरवर सिंह का पुरवा गांव में नौ अगस्त की सुबह को इसी गांव निवासी दीपू सिंह की बाग में चार सीशम और एक कैथा के पेड़ों में पांच प्रतिबंधित पेड़ों को काटकर वन माफिया द्वारा धाराशाई कर दिया गया और ठेकेदार पुत्ती उर्फ ताज द्वारा सुबह-दिन मे चार सीशम और एक कैथा के प्रतिबंधित पेड़ो को कटवाकर लकड़ी गतंव्य स्थान को पहुंचा दी गई। सबसे हैरत की बात तो यह है एक तरफ ठेकेदार प्रतिबंधित पेड़ों को काट कर लकड़ी उठा ले गए तो दूसरी तरफ जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लग सकीं। एक तरफ वन विभाग द्वारा अवैध कटान पर रोक को लेकर तमाम दावें किए जा रहे है, यहाँ पर वन माफियाओं के हौसले बुलंद है कि जब जहाँ चाहते है प्रतिबंधित पेड़ों को काटकर धाराशाही कर देते है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार वन विभाग द्वारा इस मामले में कोई कार्यवाही अमल में लायी जाती है कि नहीं! वन अधिकारियों का कहना है कि यदि अवैध कटान की गई है तो इसकी जाँच कराकर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेंगी।
शमीम अंसारी बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

